ACTIVITIES

SSWT डायरेक्टरी विमोचन एवं नवंबर जन्मदिवस समारोह
दिनांक 29 नवम्बर 2025 (शनिवार) को Single Seniors Welfare Trust (SSWT) द्वारा नवंबर माह में जन्मे सदस्यों के सम्मान और उत्सव के अवसर पर एक आनंदमय और सफल समारोह का आयोजन Clay 1 Grand Banquet Hall, वज़ीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया, अशोक विहार, दिल्ली-52 में किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठजनों की सम्माननीय उपस्थिति, आत्मीय मिलन और जानकारीपूर्ण सत्रों ने इसे विशेष और यादगार बना दिया।
 
कार्यक्रम का आरंभ सुबह 10:30 बजे रजिस्ट्रेशन, स्वागत पेय और स्नैक्स के साथ हुआ। इसके पश्चात नए सदस्यों और विशिष्ट अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं सम्मान किया गया। 11:30 बजे गायत्री मंत्र, संस्था गीत पश्चात स्वागत भाषण के माध्यम से कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ जिसमें संगठन के उद्देश्यों तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर प्रकाश डाला गया।
 
दिन का प्रमुख आकर्षण DigiKavach (Google) द्वारा प्रस्तुत डिजिटल सुरक्षा जागरूकता सत्र रहा, जिसमें साइबर फ्रॉड, पासवर्ड सुरक्षा, ओटीपी धोखाधड़ी और सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार के बारे में वरिष्ठजनों को उपयोगी जानकारी दी गई। सभी सदस्यों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया।
 
तत्पश्चात SSWT Directory 2025 का विमोचन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने इसे संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इसके बाद नवंबर में जन्मदिन मनाने वाले सदस्यों का जन्मदिवस उत्सव मनाया गया और केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। पूरे वातावरण में आनंद, हंसी और तालियों की गूंज सुनाई देती रही।
आगे सदस्यों द्वारा गीत, कविताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनसे कार्यक्रम और भी आकर्षक एवं जीवंत हो उठा। अंत में 2:30 बजे सभी उपस्थित सदस्यों ने एक साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया और कार्यक्रम हर्ष और संतोष के साथ सम्पन्न हुआ।
यह आयोजन ज्ञान, संवाद, मित्रता और उत्सव का सुंदर संगम रहा, जिसे सभी ने लंबे समय तक स्मरणीय बताया।